Site icon Uttar Pradesh Jagran

‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक साल के आखिरी मन की बात में बोले पीएम मोदी

   पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के 129वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  मन की बात  के 129वें एपिसोड को संबोधित किया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस साल ने कई उपलब्धियों से देश को जोड़ा। बता दें कि ये 2025 के मन की बात कार्यक्रम का आखिरी एपिसोड है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं। यही भावना तब भी देखने को मिली जब ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए।

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात का 129वां एपीसोड को संबोधित किया. यह इस साल का अंतिम संबोधन होगा. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर स्पेस, नारी शक्ति और खेल में भारत की चुनौतियों की बात की. साथ ही उन्होंने कश्मीर के ग्लोरी की बात की. उन्होंने आने वाले साल के लिए भारतीय जनता को शुकामनाएं दी.
        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात को संबोधित कर रहे हैं. ये इस साल का अंतिम मन की बात का एपिसोड है. वे इस साल की भारत की चुनौतियों और उपलब्धियों के बारे में बात कर रहे हैं. यह प्रोग्राम पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, AIR News वेबसाइट और Newsonair मोबाइल ऐप पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. इसे AIR News, DD News, PMO और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के YouTube चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा. आकाशवाणी हिंदी ब्रॉडकास्ट के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में प्रोग्राम ब्रॉडकास्ट करेगा.

‘जहां चाह, वहां राह’ के जीता-जागता उदाहरण हैं ये मणिपुर का युवा- पीएम मोदी

      पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा एक पुरानी कहावत ‘जहां चाह, वहां राह’ को नॉर्थ ईस्ट के एक युवा ने कर दिखाया है. उन्होंने मणिपुर के एक युवा मोइरांगथेम सेठ की चर्चा की. पीएम मोदी ने बताया, “उनकी उम्र 40 साल से भी कम है. मोइरांगथेम जी मणिपुर के जिस दूर-सुदूर क्षेत्र में रहते थे वहां बिजली की बड़ी समस्या थी. इस चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने लोकल सॉल्यूशन पर जोर दिया. उन्हें ये मिला. ये सॉल्यूशन सोलर पावर था. बता दें कि सरकार भी सोलर पावर पर 80 हजार का सब्सिडी दे रही है.

स्वदेशी प्रोडक्ट्स के लिए लोगों में बहुत उत्साह- पीएम मोदी

    मन की बात के 129वें एडिशन में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आस्था, संस्कृति और भारत की अनोखी विरासत, सब 2025 में एक साथ दिखे. साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. साल के आखिर में अयोध्या में राम मंदिर में झंडा फहराने की रस्म ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया.’ उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों ने स्वदेशी प्रोडक्ट्स के लिए भी बहुत उत्साह दिखाया. लोग सिर्फ़ भारतीय की मेहनत से बने सामान ही खरीद रहे हैं. आज हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और भी ज़्यादा आत्मविश्वास दिया है

भारत में चीतों की संख्या अब 30 से ज़्यादा हो गई है- पीएम मोदी

मन की बात के 129वें एडिशन में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत ने साइंस और स्पेस के फील्ड में भी बड़ी छलांग लगाई है. शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने. पर्यावरण सुरक्षा और वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन से जुड़ी कई पहलों ने भी 2025 को खास बनाया. भारत में चीतों की संख्या अब 30 से ज़्यादा हो गई है.’

खेल के हर फिल्ड में तिरंगा का परचम लहराया- पीएम मोदी ने क्रिकेट से लेकर स्पोर्ट्स के हर सेक्शन का किया जिक्र

मन की बात के 129वें एडिशन में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘2025 स्पोर्ट्स के लिहाज़ से भी एक यादगार साल था. हमारी मेन्स क्रिकेट टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती. विमेंस क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता. भारत की बेटियों ने विमेंस ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया… वर्ल्ड चैंपियनशिप में कई मेडल जीतकर पैरा-एथलीट्स ने साबित कर दिया कि कोई भी रुकावट पक्के इरादे को नहीं रोक सकती.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मन की बात के 129वें एपिसोड में ऑपरेशन सिंदूर, खेल और स्पेस में भारत की उपलब्धियों की बात की. उन्होंने कहा, ‘इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया. दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता.’ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्रेम और समर्पण की तस्वीरें सामने आईं… यही भावना ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर भी देखने को मिली…’
Exit mobile version