Site icon Uttar Pradesh Jagran

DM डॉ० दिनेश चंद्र के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान पर एक विशेष जागरूकता एवं ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

जौनपुर
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज वाजिदपुर तिराहा जौनपुर स्थित प्रभा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प पर एक विशेष जागरूकता एवं ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को आगामी स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था, जिससे राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना और प्रबल हो सके। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में पेट्रोल पम्प पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया तथा उन्हें तिरंगा फहराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रभा फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों एवं प्रबंधन ने पूरे दिन ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों के बीच यह संदेश पहुँचाने का कार्य किया कि हर नागरिक इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।

               कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। ध्वज वितरण के बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनपद में हर कस्बे, हर मोहल्ले में तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति को प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। जब हम इसे अपने घर पर फहराते हैं तो यह हमारे संविधान में निहित मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
            आज पूरे दिन प्रभा फिलिंग स्टेशन पर आने वाले ग्राहकों ने इस पहल की सराहना की। कई लोगों ने तिरंगा लेकर अपने घरों को सजाने और परिवार के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाने की योजना साझा की। कुछ ग्राहकों ने तिरंगे के साथ सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचवाकर सोशल मीडिया पर साझा भी किया, जिससे अभियान का संदेश और दूर तक पहुँचा। जिले के अन्य पेट्रोल पम्प स्वामियों ने भी इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर अपने-अपने स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। इससे “हर घर तिरंगा“ अभियान में और व्यापक जन भागीदारी की उम्मीद है।
     आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों से आग्रह करता है कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएँ। यह पहल देशभक्ति की भावना को सशक्त करने और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।  तिरंगा हमारे राष्ट्र की एकता, अखंडता, और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। इसके तीन रंगकृकेसरिया, सफेद और हराकृक्रमशः साहस एवं बलिदान, शांति एवं सत्य, और विश्वास एवं शौर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि अशोक चक्र न्याय, धर्म और गति का प्रतीक है।
     कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएँगे और अपने पड़ोस व समुदाय के लोगों को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
प्रभा फिलिंग स्टेशन के प्रबंधन ने ज़िला मजिस्ट्रेट, जौनपुर को मार्गदर्शन देने के लिए तथा सभी अतिथियों का बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस संयुक्त प्रयास से उम्मीद है कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस जौनपुर में तिरंगे की शोभा से और भी भव्य व रंगीन होगा।
              इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी एस.वी. शाही, सेल्स मैनेजर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेश मुकेश कुमार, अध्यक्ष पेट्रोलियम एसोसिएशन प्रदीप कुमार सिंह, अधिष्ठाता प्रभा फिलिंग स्टेशन वाजिदपुर तिराहा अजय कुमार सिंह व प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर तथा जिले के अन्य पेट्रोल पम्प स्वामी। इन गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया तथा नागरिकों के बीच एकजुट होकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संदेश दिया।
Exit mobile version