Site icon Uttar Pradesh Jagran

दिवाली पर बंदे ने पहले कई ऐप्स से मंगवाई मिठाईयां, फिर डिलीवरी बॉय आया तो किया ऐसा काम कि दिल

  ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले वर्कर्स के लिए होली-दिवाली सब एक होता है। क्योंकि चार पैसों के लिए वह उस दिन भी काम करते हैं, जब लोग त्योहारों के जश्न में डूबे होते हैं। ऐसे में एक कस्टमर ने डिलीवरी बॉय का दिन बनाने के लिए बेहद दिल छूने वाला काम किया है।

अब ऑनलाइन फूड और ग्रोसरी डिलीवरी ऐप भी मेट्रो सिटीज में रहने वाले लोगों के जीवन का एक हिस्सा बन चुके हैं। कम समय में खाना और किराने का सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी एजेंट अपना काम पूरी मेहनत और लग्न से करते हैं। खासकर, त्योहारों के दिन काम करने पर कुछ कंपनियां तो एक्स्ट्रा पैसे भी दिया करती है। जिसके चलते डिलीवरी बॉय इस दिन भी लोगों के घरों तक सामान पहुंचाते रहते हैं।

ऐसे में क्या हो, अगर दिवाली पर अगर कोई कस्टमर ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी ऐप से पहले कुछ ऑर्डर करें। फिर जब डिलीवरी एजेंट उसे पहुंचाने आए, तो वह उसे ही गिफ्ट कर दें, तो यह एक अनोखा मोमेंट होता है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, जिसमें शख्स एक-एक करके 4 डिलीवरी ऐप से दिवाली की मिठाईयां मंगवाता है।

कस्टमर ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी ऐप ब्लिंकिंट, स्विगी, जेप्टो और बिग बॉस्केट से मिठाईयां मंगवाता है। फिर जब मिठाईयां आ जाती है, तब वह उन्हीं डिलीवरी बॉय को उस डिब्बे को सौंप देता है। सबसे पहले स्विगी का डिलीवरी बॉय आता है, और जब वह कस्टमर को उसका ऑर्डर सौंप कर ऐप में Mark कर रहा होता है। तभी कस्टमर उसकी तरफ वह मिठाई बढ़ाता हुआ कहता Bro, Happy Diwali!

यह सुनकर एक सेकंड के लिए डिलीवरी बॉय रुकता है। लेकिन फिर ऑर्डर अपने हाथ में ले लेता है। बाकी के 3 अलग ऐप के डिलीवरी बॉय के साथ भी बंदा यहीं करता है। जिसे देखने के बाद अब यूजर्स इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Exit mobile version