Site icon Uttar Pradesh Jagran

“इमरती के साथ अब खाऊंगा जौनपुर की नमकीन…CMयोगी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम योगी ने नारी शक्ति को सम्मान देकर सुनी उनकी सफलता की कहानी

बच्ची से बोले योगी, ये सफेद टैडी वियर तुम्हारे लिए लाया हूं

       सीएम ने बच्ची को जैसे ही गोद में लिया मंच से गूंजा बेटियां सुरक्षित हाथों में हैं

     योगी सरकार में जाति धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर दिया गया सभी को समान अवसर

     प्रत्येक बच्ची से मुख्यमंत्री ने बात की, पूछा- इस पैसे से क्या करोगी, कपड़े खरीदोगी?

प्रदेश के कोने कोने से आईं बेटियां, सीएम योगी ने मेधावी बेटियों को बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया

बिटिया से पूछा, क्या किया है आपने, बीसीए किया है, अब आगे क्या योजना है?अपनी सफलता का पुरस्कार योगी के हाथों पाकर भावुक हुईं बेटियां* जौनपुर, 08 मार्च 2026- “नारी! तुम केवल श्रद्धा हो…” प्रसिद्ध कवि जयशंकर प्रसाद की इन प्रेरणादायक पंक्तियों को चरितार्थ करता नजारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को देखने को मिला। अवसर था ‘पिंक रोजगार महाकुंभ-2026’ और राज्यस्तरीय महिला सम्मान समारोह का, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान सीएम योगी का महिलाओं के प्रति वह संवेदनशील और आत्मीय रूप सामने आया, जिसने पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का एक नया और सकारात्मक माहौल बना दिया है।

  कार्यक्रम में जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर सभी को समान अवसर देने की योगी सरकार की नीति स्पष्ट नजर आई। प्रदेश के कोने-कोने से आई बेटियां अपनी सफलता का पुरस्कार सीएम योगी के हाथों पाकर भावुक और उत्साहित नजर आईं। इस अवसर पर वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर की 600 महिलाएं भी वर्चुअली और प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम से जुड़ी थीं। समारोह का सबसे दिल छू लेने वाला पल तब आया जब जौनपुर से ‘ड्रोन दीदी’ दुर्गा मौर्या सीएम से बात करने के लिए खड़ी हुईं। मुख्यमंत्री योगी ने उनके सम्मान में उन्हें आदरपूर्वक कुर्सी पर बैठने का आग्रह किया और उन्हें बैठाकर ही उनकी पूरी बात सुनी। सीएम ने दुर्गा से बड़ी आत्मीयता से पूछा, “एक सीजन में कितनी कमाई हो जाती है आपकी?” दुर्गा ने गर्व से बताया कि योगी सरकार के सहयोग से एक सीजन में 50 से 60 हजार रुपये की कमाई आसानी से हो जाती है और अब तो उन्होंने नमकीन की फैक्ट्री भी लगा ली है। इस पर सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “हम तो अब तक जानते थे कि जौनपुर में सिर्फ इमरती फेमस है, लेकिन आज आपने बताया कि अब आपका नमकीन भी आ गया है। मैं जब भी जौनपुर आऊंगा तो इमरती के साथ आपका नमकीन जरूर खाऊंगा। *जब सायरा बानो को मिला सम्मान तो एकस्वर में सभी बोले, सौभाग्य की बात है कि हमारे सीएम योगी हैं* मंच पर एक अलग ही माहौल तब बना, जब मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना की नन्ही लाभार्थी शानवी गुप्ता को दुलारा। सीएम ने शानवी को एक प्यारा सा सफेद टेडी बियर देते हुए कहा, “ये सफेद टेडी बियर तुम्हारे लिए लाया हूं।” जैसे ही मुख्यमंत्री ने बच्ची को प्यार से अपनी गोद में उठाया, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और हर तरफ एक ही आवाज थी- “बेटियां सुरक्षित हाथों में हैं।” सीएम योगी ने वहां मौजूद प्रत्येक बच्ची से व्यक्तिगत बात की और विशेष स्नेह जताया। उन्होंने बच्चियों से पूछा, “इस पैसे से क्या करोगी? कपड़े खरीदोगी?” एक बच्ची की मां से सीएम ने बड़े ही भाव से पूछा, “बच्ची सो रही है क्या? “कार्यक्रम में जब 9वीं कक्षा की छात्रा सायरा बानो को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया, तो वहां मौजूद महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि यह हम सबके लिए परम सौभाग्य की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इसी तरह मेधावी छात्रा दुर्गा यादव का भी सीएम योगी ने उत्साहवर्धन किया। सीएम ने दुर्गा से पूछा, “आपने क्या किया है?” दुर्गा ने बताया कि उन्होंने बीसीए किया है। जिसके बाद सीएम ने उनकी आगे की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। *योगी ने दिए आमदनी बढ़ाने के टिप्स* समारोह में महिला लाभार्थियों के साथ सीएम का सीधा संवाद बेहद प्रेरक रहा। *चंदौली की सोनी :* फूलों की खेती करने वाली सोनी से सीएम ने पूछा कि वह कितने का फूल बेच लेती हैं? सोनी ने 17 हजार रुपये की कमाई की बात बताई। इस पर सीएम ने कहा कि सूखे फूलों से अगरबत्ती और इत्र बनाने का काम करके वे अपनी आमदनी और बढ़ा सकती हैं। इस पर सोनी ने बताया कि हमने ट्रेनिंग ली है। ड्रोन दीदी की कमाई प्रतिदिन 3000 रुपये तक हो रही है।

    महिला होकर ई-रिक्शा चलाती हैं, डर नहीं लगता?

    वाराणसी की सीता देवी :* सीता देवी ने बताया कि उनकी आमदनी 20 हजार रुपये है और उनके सहयोग से 250 अन्य महिलाओं ने ई-रिक्शा चलाना सीखा है। सीएम योगी ने हैरानी और प्रशंसा के भाव से पूछा, “महिला होकर ई-रिक्शा चलाती हैं, डर नहीं लगता? पहले घर-परिवार नाराज रहता होगा?” सीता के जवाब से पहले ही सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा, “अब जब पैसा आता है तो घर-परिवार जरूर खुश रहता होगा। इस पर सीता ने कहा कि मुझे कोई डर नहीं लगता। अब जब पैसे आ रहे हैं तो घर परिवार के साथ पड़ोसी भी खुश रहते हैं। *5 सरकारी योजनाओं का लाभ

गाजीपुर की प्रमिला: जब प्रमिला बोलने के लिए खड़ी हुईं, तो सीएम ने उन्हें भी आदरपूर्वक बैठकर बोलने को कहा। प्रमिला ने बताया कि उन्हें विधवा पेंशन और कन्या सुमंगला समेत 5 सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला चाहे तो अपने दम पर आत्मनिर्भर बन सकती है। *”शोहदों का टिकट काटने के लिए अगले चौराहे पर यमराज बैठे हैं”* महिला सुरक्षा पर सीएम योगी ने बेहद कड़े शब्दों में हुंकार भरी। उन्होंने कहा, “आज दो बातें गौरव की अनुभूति कराती हैं। एक तो यूपी की हर बेटी अब खुद को सुरक्षित महसूस करती है। बेटी स्कूल जा रही है, मन में कोई डर नहीं है। इसकी पूरी जिम्मेदारी अब सरकार पर है।

सीएम ने कहा, दूसरी बात ये कि “अगर कोई शोहदा दुस्साहस करता है, तो अगले चौराहे पर उसका टिकट काटने के लिए यमराज बैठे हैं।” इतना सुनते ही पूरा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। *सीएम योगी ने सुनाया कामदगिरि परिक्रमा का वो मार्मिक संस्मरण जिसने बदल दी स्कूलों की सूरत* समारोह में सीएम योगी ने एक पुरानी भावुक घटना भी साझा की। उन्होंने बताया, “कामदगिरि (चित्रकूट) की परिक्रमा कर जब मैं भ्रमण पर निकला, तो कड़ाके की ठंड में एक बेटी नंगे पांव स्कूल जा रही थी। मैंने उसे रोका और पूछा कि तुम्हारे पास जूते चप्पल नहीं हैं क्या? घर में कौन-कौन है? इस पर बच्ची ने बताया कि उसका भाई पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। भाई के पास जूते चप्पल सब हैं।

सीएम योगी ने अपने एक सहयोगी से उस बच्ची को कुछ पैसे देने को कहा, लेकिन उस खुद्दार बेटी ने पैसे लेने से मना कर दिया। लखनऊ लौटकर सीएम योगी ने तुरंत बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई। उसी दिन से हर बेटे-बेटी के लिए स्कूल बैग, जूते और कपड़ों की योजना शुरू की गई। आज कड़ाके की सर्दियों में भी बेटी स्वेटर पहन कर स्कूल आती है। गांव की बेटी, सबकी बेटी है।” सीएम योगी ने बताया कि उनकी सरकार अब तक चार लाख से अधिक बेटियों की शादी करवा चुकी है। *सीएम ने जैसे ही कहा, बेटियों को जल्द मिलेगी स्कूटी, पूरा हॉल उत्साह से भर गया* 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण कर उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं को ‘नारी शक्ति अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक बांटे गए। सीएम ने मंच से घोषणा की कि जल्द ही मेधावी स्नातक/परास्नातक बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। इतना सुनते ही कार्यक्रम में उपस्थित बेटियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सीएम ने मंच से आह्वान किया, “बेटियों को खूब पढ़ाइए। *योगी सरकार चट्टान की तरह साथ है

कार्यक्रम में एक लघु फिल्म के जरिए दिखाया गया कि कैसे पिछले 9 वर्षों में बेटियां अपने सपनों को साकार कर रही हैं। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, “यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री महिलाओं की हमेशा चिंता करते हैं। आज बेटियां घर संभालने के साथ ही देश-प्रदेश के विकास में योगदान दे रही हैं। “राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति को नमन किया।

उन्होंने कहा, “महिलाएं बोल रही हैं कि योगी जी की सरकार में अब हम सुरक्षित महसूस करते हैं। आज महिलाएं सशक्त हैं। हमारी बेटियां हर जगह सुरक्षित हैं। संवेदनशील मुख्यमंत्री को धन्यवाद। *”2017 से पहले महिला सशक्तिकरण सिर्फ टीवी और अखबार की डिबेट तक सीमित था : अनिल राजभर* “श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “2017 से पहले महिला सशक्तिकरण सिर्फ टीवी और अखबार की डिबेट तक सीमित था। लेकिन सीएम योगी के समर्पण से आज हमारी मातृशक्ति प्रदेश और देश के विकास में सहयोग कर रही है।

जब चौराहों पर वर्दी पहने बेटियों को हम देखते हैं तो हमारा सीना चौड़ा हो जाता है।” उन्होंने आगे कहा, “दुनिया आपका साथ भले छोड़ दे, लेकिन योगी सरकार चट्टान की तरह आपके साथ खड़ी है।” *अगर कोई घटना हो गई तो सीएम योगी का आदेश होता है कि बहन-बेटियों को नुकसान पहुंचाने वाले का सर्वनाश होना चाहिए* राजभर ने यह भी बताया कि अगर प्रदेश में कहीं कोई घटना हो जाती है, सीएम योगी रात भर जागते हैं और आदेश देते हैं कि बहन-बेटियों को नुकसान पहुंचाने वाले का सर्वनाश होना चाहिए। पूरे कार्यक्रम में “नारी तुम केवल श्रद्धा हो” का उद्घोष गूंजता रहा। यह आयोजन केवल योजनाओं के वितरण का मंच नहीं था, बल्कि यह इस बात का प्रमाण था कि उत्तर प्रदेश में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है, जहां योगी सरकार में बेटियों के सपनों को अब एक सुरक्षित और सुनहरा आसमान मिल चुका है।

Exit mobile version