Site icon Uttar Pradesh Jagran

ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे नेतन्याहू, गाजा में युद्धविराम को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू व्हाइट हाउस में मीटिंग कर रहे हैं. वे गाजा युद्धविराम और 21 पॉइंट शांति योजना पर चर्चा करेंगे, जिसमें बंधकों की रिहाई और इजराइली सेना की वापसी शामिल है. अब तक युद्ध में 66 हजार फिलिस्तीनी मारे गए हैं. ट्रंप कतर से भी बात करेंगे, जो हमास-इजराइल वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. दोनों नेता इस साल चौथी बार मिल रहे हैं.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे हैं. दोनों ओवल ऑफिस में मीटिंग कर रहे हैं. इसमें इजराइल-हमास युद्धविराम को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है. ट्रंप और नेतन्याहू इस साल चौथी बार मिल रहे हैं. मीटिंग के बाद दोनों लंच करेंगे. इसके बाद रात 11 बजे के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

ट्रंप ने शांति के लिए 21 पॉइंट वाली एक योजना दी है. इस योजना में दो खास बातें शामिल हैं. हमास की कैद में मौजूद सभी बंधक 48 घंटे में रिहा किए जाएं और इजराइली सेना धीरे-धीरे गाजा से हटे. ट्रंप ने नेतन्याहू से मिलने से पहले कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की. कतर के एक सलाहकार ने भी मीटिंग से पहले व्हाइट हाउस का दौरा किया.

एक सीनियर इजराइली अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू इस बैठक में वेस्ट बैंक को इजराइल में मिलाने की बात उठाएंगे. लेकिन ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वे वेस्ट बैंक पर इजराइली कब्जे की अनुमति नहीं देंगे.

इजराइल-हमास जंग में 66 हजार मौतें

7 अक्टूबर 2023 से जारी इजराइल हमास जंग में 66 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. हमास की कैद में अभी अभी भी 48 लोग बंधक हैं. इजराइल का मानना है कि इनमें से करीब 20 लोग अब भी जिंदा हैं. अमेरिका चाहता है कि गाजा युद्ध जल्दी खत्म हो, जबकि नेतन्याहू वेस्ट बैंक पर इजराइल की संप्रभुता बढ़ाने की योजना को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

मुलाकात से पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लिविट ने कहा है कि इजराइल और हमास गाजा में युद्ध खत्म करने के लिए एक समझौते के करीब हैं. उन्होंने बताया कि ट्रंप और नेतन्याहू आज व्हाइट हाउस में मिलेंगे और 21 पॉइंट वाले शांति प्लान पर बात करेंगे. ट्रंप कतर के नेताओं से भी बात करेंगे, जो हमास और इजराइल के बीच सीजफायर की भूमिका निभा रहे हैं.

ट्रंप के गाजा पीस प्लान की मुख्य बातें….

  1. युद्धविराम के 48 सभी बंधकों की रिहाई
  2. स्थायी युद्धविराम लागू किया जाएगा.
  3. इजराइली सेना का गाजा से धीरे-धीरे हटना.
  4. 250 आजीवन कारावास वाले फिलिस्तीनी कैदी और 2,000 अन्य बंदियों की रिहाई.
  5. गाजा में हमास के बिना नई सरकार, जिसमें फिलिस्तीनी अथॉरिटी, अरब और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि होंगे.
  6. टेक्नोक्रेटिक (गैर-राजनीतिक) फिलिस्तीनी सरकार गाजा में बनाई जाएगी.
  7. नई सुरक्षा फोर्स जिसमें फिलिस्तीनी, अरब और मुस्लिम देशों के सैनिक होंगे.
  8. अरब और मुस्लिम देशों से आर्थिक मदद गाजा के पुनर्निर्माण और प्रशासन के लिए.
  9. फिलिस्तीनी अथॉरिटी की सीमित भागीदारी नई सरकार में बनी रहेगी.
  10. हमास को निहत्था करना और भारी हथियार और सुरंगों को नष्ट करना.
  11. हिंसा छोड़ने वाले हमास सदस्यों को माफी और गाजा में रहने की इजाजत.
  12. जो हमास सदस्य हिंसा नहीं छोड़ते, उन्हें सुरक्षित बाहर जाने की अनुमति.
Exit mobile version