देश में चार हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बदले, सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम का अहम फैसला

नई दिल्ली, प्रेट्र। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने अहम फैसला लिया है। उसने आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश जेके माहेश्वरी सहित चार हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला करने की सिफारिश की है। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाले कोलेजियम ने न्यायमूíत माहेश्वरी को सिक्किम हाई कोर्ट और सिक्किम हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एके गोस्वामी को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
शीर्ष अदालत की वेबसाइट के अनुसार, कोलेजियम की 14 दिसंबर को हुई बैठक में तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान को उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर स्थानांतरित करने और उड़ीसा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा, कोलेजियम ने न्यायमूíत संजय यादव को मप्र हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट और न्यायमूíत विनीत कोठारी को मद्रास हाई कोर्ट से गुजरात हाई कोर्ट स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की है। जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के न्यायमूíत राजेश बिंदल को कलकत्ता हाई कोर्ट, जायमाल्या बागची को कलकत्ता हाई कोर्ट से आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट और न्यायमूíत सतीश चंद्र शर्मा को मप्र हाई कोर्ट से कर्नाटक हाई कोर्ट स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए छह अक्टूबर को प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि न्यायमूíत माहेश्वरी के नेतृत्व वाले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
कई जजों को प्रोन्नति देकर मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने कई हाई कोर्ट के जजों को प्रोन्नति देते हुए मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश भी की है। कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायमूíत डॉ एस मुरलीधर को उड़ीसा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। दिल्ली की न्यायमूíत हिमा कोहली को तेलंगाना हाई कोर्ट कामुख्य न्यायाधीश, कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायमूíत संजीब बनर्जी को मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।
इनके अतिरिक्त इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पंकज मित्तल को जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश और उत्तराखंड हाई कोर्ट के जज सुधांशु धुलिया को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।