चित्रकूट,22 सितम्बर 2025।
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सतत पर्यावरण विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 26 और 27 सितंबर को होगी। इस अवसर पर देश के जाने माने विषय विशेषज्ञ, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता, जमीनी स्तर पर विकास कार्य में व्याहारिक रूप से लगे लोग अपने व्याख्यान और कार्य अनुभव साझा करेंगे।
यह राष्ट्रीय आयोजन कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
संगोष्ठी के संयोजक डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम में पद्मश्री महेश शर्मा झाबुआ, पद्मश्री बाबू लाल दाहिया सतना, पद्मश्री उमा शंकर पांडेय बांदा, दविंद्र मोरे अध्यक्ष मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग, ओम जी शर्मा पर्यावरण विद झाबुआ, श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग, वाटर वुमन शिप्रा पाठक बरेली, प्रो सुमन मोर प्राध्यापक पर्यावरण पंजाब विश्वविद्यालय, देवेंद्र सूरा ट्री मैन हरियाणा, नीलेश भाई सोलंकी पर्यावरण विद गुजरात, डॉ अनिल कुमार पर्यावरण विद उड़ीसा, अभय महाजन संगठन सचिव दीन दयाल शोध संस्थान चित्रकूट के विशिष्ट व्याख्यान होगे।

