Site icon Uttar Pradesh Jagran

अलीगढ़ के खेरेश्वर महादेव मंदिर में मुस्लिमों के दुकान लगाने पर रोक

यूपी के अलीगढ़ में एक हिंदू मंदिर परिसर में मुस्लिमों के दुकान लगाने पर रोक लगा दी गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर मुस्लिम युवक द्वारा मंदिर परिसर में अंडरगारमेंट्स की दुकान लगाई थी, जिसको लेकर विवाद हुआ था।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित श्री खेरेश्वर महादेव और दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में अब मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी दुकान लगाकर समान नहीं बेचेंगे। मंदिर समिति परिषद द्वारा पूरे मंदिर परिसर में इसको लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में साफतौर पर लिखा गया है कि श्री खेरेश्वर मंदिर परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकान नहीं लगेंगी। इसको लेकर मंदिर परिसर में हर जगह इन पोस्टरों को चस्पा किया गया है। कुछ दिन पहले मुस्लिम युवक द्वारा लेडीज अंडरगारमेंट्स बेचने के बाद विवाद मंदिर में विवाद उत्पन्न हुआ था।

श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि बीते दिनों शिवरात्रि महापर्व वाले दिन कुछ लोगों के द्वारा मंदिर परिसर ने लगी दुकानों को लेकर विरोध जताया था। उन्हें इसको लेकर मंदिर में हंगामा कर दिया था। आरोप था कि मंदिर परिसर में अरमान नाम के मुस्लिम युवक द्वारा लेडीज अंडर गारमेंट्स बेचे जा रहे थे। इस लेकर विवाद हुआ था, इसलिए आगामी कार्यक्रमों में सनातन हिंदू प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर में यह पोस्टर चस्पा किए गए हैं

खेरेश्वर मंदिर परिसर में लगाई थी दुकान

बता दें कि 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के पर्व के दौरान थाना लोधा क्षेत्र स्थित खेरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक मुस्लिम शख्स अरमान ने महिलाओं के अंडरगारमेंट्स की दुकान लगाई थी, तभी करणी सेना से जुड़े सचिन राघव अपने चार से पांच कार्यकर्ताओं के साथ वहां धमक पड़े। सचिन ने मंदिर के खोया-पाया केंद्र में जाकर अनाउंसमेंट करने वाले से माइक छीन लिया। उसी माइक से उसने मुस्लिम युवक द्वारा लगाई दुकान का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान मंदिर कमेटी के कार्यकर्ताओं और करणी सेना के सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई। मंदिर में हंगामे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

Exit mobile version