Site icon Uttar Pradesh Jagran

तीन दिन पूर्व चोरी हुई बाईक को मसौली  पुलिस ने की बरामद

मसौली बाराबंकी। तीन दिन पूर्व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मसौली के सामने से चोरी हुई बाईक को मसौली  पुलिस ने बरामद करते हुए  चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद की।
      बताते चले कि थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी फखरुल का पुत्र 20 जून को मसौली चौराहा स्थित यूमियन बैंक आफ इंडिया के सामने अपनी बाईक नम्बर यूपी 41 एम् 6139 को  खड़ा कर अंदर चला गया बैंक से निकलने पर बाईक न मिलने पर् थाना मसौली मे शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह  के निर्देश पर् बाईक बरामदगी के लिए चलाये जा अभियान के क्रम मे उपनिरीक्षक अभय कुमार गुप्ता ने मसौली चौराहे से बाईक चोर फिरोज पुत्र मुराद अली निवासी लौलाई थाना चिन्हट को गिरफ्तार चोरी की बाईक सहित 40 ग्राम स्मैक बरामद की। अभियुक्त के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है ।
Exit mobile version