Site icon Uttar Pradesh Jagran

उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने अस्थाई गो आश्रय स्थलका किया आकस्मिक निरीक्षण

जौनपुर 23 अगस्त, 2025- उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग श्री महेश कुमार शुक्ल जी के द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल निजामुद्दीनपुर आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
                     निरीक्षण के दौरान उन्होंने गो आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि गो वंशो को निर्धारित मात्रा में भूसा चोकर दिया जाए। गोवंशो का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि छोटे गोवंशों को अलग रखा जाए।
                उन्होंने निर्देश दिया कि गो आश्रय स्थल में हरा चारा, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे।
                       इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्रीनिवास, ग्राम प्रधान केयर टेकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
              इसके साथ ही माननीय सदस्य गो सेवा आयोग श्री रमाकांत उपाध्याय द्वारा बक्सा स्थित सादनपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने नेपियर घास की खेती पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा व्यवस्थाओं को देखा और निर्देशित किया कि गो आश्रय स्थलों में भूसा, चारा, पानी आदि की उपलब्धता होनी चाहिए। गोवंशों की नियमित चिकित्सकीय जांच करने के भी निर्देश पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए।
Exit mobile version