
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्फटिक शिला स्थित मुख्य परिसर में माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा दैनिक पूजा, अर्चना सहित आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की है। यह कार्यक्रम मां दुर्गा पूजा उत्सव समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है
सांस्कृतिक समिति बोर्ड की अध्यक्ष डॉ नीलम चौरे ने बताया कि कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के मार्गदर्शन और प्रेरणा से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिओ में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला एवं प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।
डॉ. चौरे के अनुसार म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम राउंड विजेता रचना सिंह,द्वितीय राउंड विजेता अर्चना पटेल,फाइनल विजेता रचना सिंह रही। पासिंग द बॉल प्रतियोगिता में प्रथम साधना और द्वितीय अंकिता रहा। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम समूह-4 : संजना एवं संध्या, द्वितीय समूह-1 अंकिता, अंकिता सेन, निवेदिता वर्मा एवं संध्या।गायन प्रतियोगिता में प्रथम- दीपिका सोनी, स्नेहा, अर्चना द्विवेदी, शिवानी, काजल और द्वितीय- कृष्णा, आरती, सुकीर्ति, साधना, संजना, संध्या रही तथा तृतीय – आशीष, श्लोक, अंशुमान, सचिन यादव, सचिन रहे।
गरबा में प्रथम – हिमांशी सिंह,
द्वितीय – शैलजा, अंचल पयासी , तृतीय – अंशुमा रहे। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुत्तियों से वातावरण को आनंदमय बना दिया। विजेताओं को समिति की ओर से पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। डॉ चौरे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनो से विद्यार्थियों में न केवल सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है बल्कि आपसी सहयोग और उत्साह की भावना भी प्रबल होती है। मां दुर्गा पूजा उत्सव समिति के माध्यम से शोध छात्र अरविंद द्विवेदी, जयकिशोर मिश्रा, अजय, रवि, विक्रम, श्रद्धा, कोमल, दीपाली, डिम्पल, जया, ऋचा, ऋषिकेश, आदर्श, संतोष, श्रद्धा (एविएशन) तथा अन्य शोध छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

