प्रार्थी लखई राम पुत्र स्व. सेचन निवासी बंजारेपुर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उक्त सभी लोग कई वर्षों से सरकी गांव में गरीब और निम्न वर्ग के लोगों को यह कहकर धर्म परिवर्तन के लिए लालच दे रहे थे कि ईसाई धर्म अपनाने पर उन्हें दवाई-पानी का खर्च, नौकरी और सुंदर लड़की से शादी जैसी सुविधाएं दिलाई जाएंगी। इसके अलावा अपने घर पर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभाएं आयोजित कर लोगों से हिंदू देव-देवताओं के प्रति अपशब्द कहलवाए जाते थे।
प्रार्थना सभा में ईसा मसीह का गुणगान करते हुए लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे भी पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने को कहा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।