यह भारत की एक नई पीढ़ी के स्वदेशी हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल ET-LDHCM है. इस मिसाइल को हम सरल अंग्रेजी शब्दों में कहें Extended Trajectory Long Duration Hypersonic cruise Missile.
ET-LDHCM भारत का एक एसा मिसाइल जिसमें ना तो आवाज़ होती है, ना जाते समय इससे कोई रोशनी निकलती है, ना इस मिसाइल को किसी देश की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस डिफेंस सिस्टम पकड़ पाती है. भारत का यह मिसाइल महज़ 8 मिनट में दिल्ली से लाहौर और 12 मिनट में बीजिंग तक पहुंच जाती है. मजे की बात यह कि दुश्मन को इसके आने की भनक तक नहीं लगती. ना उसके रडार इसे पकड़ पाता है. ना दुश्मन अलार्म बजा कर किसी को सावधान कर पाता है. मिसाइल अचानक से जाकर धप्पा मारती है और दुश्मन की जमीन पर फट जाता है.
आप लोगों को इतना सब बता देने के बाद, पूछेंगे कि भाई यह किस बला की बात कर रहे हो..!! हाँ मित्रों, यह मिसाइल भारत के दुश्मनों के लिए किसी आफत से कम नहीं है. मित्रों..! भारत की इस हाइपरसोनिक स्टेल्थ मिसाइल नाम है ET‑LDHCM. यानी अंग्रेजी में Extended Trajectory Long Duration Hypersonic Cruise Missile. बात सीधी सी है, यह कोई आम मिसाइल नहीं है. यह हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है. यानी ऐसी मिसाइल जो आवाज की स्पीड से 8 गुना तेज़ रफ्तार से उड़ती है. अपने दुश्मन को जवाब देने का वक्त भी नहीं देती. और हवा में ऐसे बलखाते हुई उड़ती है, जैसे सांप रेत पर, जिसे डिफेंस की भाषा में इसे Manoeuvrability कहते हैं.
अब इस मिसाइल से जुड़े कुछ पूछे जाने वाले सवालों का जवाब दे रहा हूं. इस मिसाइल की गति 11,000 किलोमीटर प्रति घंटा. इसकी रेंज 1500 किलोमीटर से ज्यादा है. यह मिसाइल अपने साथ 1000/2000 किलो का बम, चाहे वह न्यूक्लियर वॉरहेड हो या फिर बारूद का गोला ले जा सकता है. ET‑LDHCM बहुत कम ऊंचाई पे उड़ती है, यानी Low Altitude. इससे बहुत सारे फायदे होते हैं. मिसाल के तौरपर दुश्मन का रडार इसे पकड़ ही नहीं पाता, दुश्मन का एयर डिफेंस सिस्टम धोखा खा जाता है और जब तक कोई समझे कि भाई हुआ क्या है…!! तब तक खेल खत्म और पैसा भी हजम. अगर इसमें परमाणु वॉरहेड लगा हो तो वो इलाका नक्शे से ही गायब. यानी पाकिस्तान अपना रावलपिंडी ढूंढता फिरेगा और चीन अपनी बीजिंग को. पाकिस्तान के हर शहर को यह मिसाइल दिल्ली, अंबाला या जोधपुर से उड़कर हिट कर सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं चीन का एक बड़ा हिस्सा यानी चेंगदू, युन्नान और बीजिंग भी इसकी रेंज में आती है.
यह मिसाइल स्क्रैमजेट इंजन का उपयोग करती है, जो हवा से ऑक्सीजन लेकर दहन करता है, जिससे यह हाइपरसोनिक गति प्राप्त करती है. इस मिसाइल का विकास DRDO द्वारा प्रोजेक्ट विष्णु के तहत किया जा रहा है. यह मिसाइल भारत की रणनीतिक ताकत को बहुत बढ़ा देगी, क्योंकि ये एक बहुमुखी, तेज और गुप्त मिसाइल है. इसका पहला परीक्षण बहुत जल्द हो सकती है. और यह मिसाइल जमीन, हवा, समुद्र कहीं से भी लॉन्च की जा सकती है. यह मिसाइल लक्ष्य को पिनपॉइंट सटीकता से निशाना बना सकती है, और उड़ान के दौरान अपना रास्ता बदल सकती है. यह मिसाइल 2,000 डिग्री सेल्सियस तक के अत्यधिक तापमान में भी काम कर सकती है. इसकी इन खूबियों से भारत की रणनीतिक ताकत कई गुना बढ़ जाती है. इस मिसाइल को Project Vishnu के तहत बनाई गई है. इस प्रोजेक्ट में इससे और भी ज्यादा खतरनाक मिसाइलें बनाई जा रही है, जिसे हमें बाद में DRDO के जरिए पता लग सकता है.
● अंत में… भारत के लिए ET-LDCM का महत्व कितना है.
यह मिसाइल भारत की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाएगी और पाकिस्तान और चीन जैसे देशों के लिए एक महत्वपूर्ण निवारक के रूप में काम करेगी.
यह मिसाइल भारत को हाइपरसोनिक हथियारों की दौड़ में शामिल करेगी, जहां वर्तमान में केवल रूस, अमेरिका और चीन ही शामिल हैं.
यह मिसाइल भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को बढ़ाएगी और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी.

