Site icon Uttar Pradesh Jagran

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा व्याख्यान 30 को

चित्रकूट, 28 दिसंबर 2025। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार , भारतीय भाषा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय भाषा परिवार विषयक व्याख्यान 30 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रो ललित कुमार सिंह,विभागाध्यक्ष हिंदी ने बताया कि कुलगुरु प्रो आलोक चौबे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज के प्रो योगेंद्र प्रताप सिंह मुख्य वक्ता होंगे। इस अवसर पर भारतीय भाषा परिवार शीर्षक से प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन एवं इन पुस्तकों की विषय सामग्री पर व्याख्यान – परिचर्चा आयोजित होगी। कि भारत सरकार द्वारा अपनी मातृभाषा के साथ-साथ एक और भारतीय भाषा को पढ़ने एवं पढ़ाने के निर्णय के क्रियान्वयन में भारतीय भाषा परिवार की यह पुस्तक हैं।

Exit mobile version