चित्रकूट, 11 नवंबर 2025 नैक से ए डबल प्लस ग्रेड और यू.जी.सी. से फर्स्ट कैटेगरी की स्वायत्तता प्राप्त महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आगामी 11 नवंबर 2025 को भारतीय ज्ञान परम्परा व्याख्यान माला का आयोजन होगा।भारतीय साहित्य में ज्ञान परम्परा इसका विषय निर्धारित किया गया है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि एवं वक्ता अशोक कडेल, निदेशक, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी भोपाल होंगे। अध्यक्षता प्रो० भरत मिश्र कुलगुरु करेंगे। विशिष्ट अतिथि अभय महाजन राष्ट्रीय संगठन सचिव, दीनदयाल शोध संस्थान होंगे। इस कार्यक्रम का संयुक्त संयोजन भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं आई. क्यू.ए.सी. सेल द्वारा किया जा रहा है
ग्रामोदय विश्वविद्यालय में 11 नवंबर को भारतीय ज्ञान परंपरा व्याख्यान माला का आयोजन

