फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत दौरे की तारीख कंफर्म कर दी है. वो पीएम मोदी के साथ राफेल-M और सैफ्रान इंजन को लेकर बड़ी डील्स करने वाले हैं, जिसके बाद भारत को फाइटर जेट इंजन बनाने में एशिया में बादशाहत मिलेगी. आगे जानें फ्रेंच प्रेसिडेंट भारत दौरे पर कब आने वाले हैं और इस दौरे पर राफेल-M और सैफ्रान इंजन डील के अलावा और कौन-कौन से बड़े ऐलान होने वाले हैं.
पेरिस : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत के साथ दोस्ती का नया अध्याय लिखने दिल्ली दौरे पर आने वाले हैं. पीएम मोदी के न्योते पर मैक्रों भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं. उनके इस दौरे की तारीख कंफर्म हो गई है, जो 17 से 19 फरवरी बताई जा रही है. इस दौरे पर सबसे ज्यादा फोकस भारत को ‘फाइटर जेट इंजन’ का नया किंग बनाने पर रहेगा. जिसके लिए मैक्रों राफेल-M और सैफ्रान इंजन को लेकर लुभावनी डील लेकर आएंगे. आगे जानें मैक्रों का भारत दौरा इंडो-पैसिफिक साझेदारी को कैसे मजबूत करेगा?
मैक्रों का ये दौरा न केवल दोनों देशों के बीच गहरे भरोसे को दर्शाता है, बल्कि ‘होराइजन 2047 रोडमैप’ के तहत द्विपक्षीय सहयोग को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का वादा भी करता है, जिसमें रक्षा से लेकर डिजिटल तकनीक तक कई डील्स होंगी और ग्लोबल पॉलिटिक्स के बदलते समीकरणों के बीच भारत की बढ़ती धाक का एक बड़ा प्रमाण मिलेगा.
सफ्रान इंजन (Safran Engine)
भारत और फ्रांस के बीच सबसे बड़ी डील सफ्रान को लेकर होने वाली है. इसकी ‘टेक्नोलॉजी ट्रांसफर’ के साथ दोनों देश मिलकर अगले जेनरेशन के फाइटर जेट्स AMCA के लिए 110-किलोन्यूटन का पावरफुल इंजन तैयार करेंगे और इस पर मेड इन इंडिया लेबल लगेगा. अब भारत को अपने लड़ाकू विमानों के लिए अमेरिका या रूस का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा.

