हिन्दी पत्रकारिता के पास विश्वसनीयता का संकट नही है
प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी काशी हिन्दू विश्व विद्यालय व
पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग
जौनपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन मे यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जौनपुर ईकाई द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो आर एन त्रिपाठी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस पत्रकारो का
सदैव चरैवेति चरैवेति के मार्ग पर चलना ही होगा।साहित्यकार कवि गिरीश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता काटो भरा ताज है।गोष्ठी को अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र, उपाध्यक्ष आदर्श कुमार, यशवन्त कुमार गुप्त, मंगला प्रसाद तिवारी,चन्द्र मणि पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह, आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश कुमार श्रीवास्तव, दीपक मिश्र, अभिषेक शुक्ल,संजय शुक्ल, सन्तोष कुमार राय,जुबेर अहमद, भोला विश्वकर्मा,सचिन श्रीवास्तव, मनीष कुमार गुप्त, लाल बहादुर यादव, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सन्तोष कुमार सोन्थालिया ने किया।इसी क्रम मे आई एफ डब्लू जे, के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिक्रम राव,वरिष्ठ पत्रकार कुवर यशवन्त कुमार सिंह, व वरिष्ठ पत्रकार यशवन्त कुमार गुप्त की माता के निधन पर उन्हे श्रद्धान्जलि दी गई।
और अन्त मे राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिक्रम राव के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा हुई।

