Site icon Uttar Pradesh Jagran

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का चित्रकूट में आत्मीय स्वागत, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने किया अभिनंदन

चित्रकूट/सतना, 08 मार्च 2026। चित्रकूट में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मेलन के शुभारंभ हेतु पधारे मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार के आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया।

आरोग्य धाम गेस्ट हाउस में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की ओर से कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. चौबे तथा कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय ने मंत्री श्री परमार को फ्लॉवर स्टिक भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान हुई संक्षिप्त चर्चा में उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने भारतीय ज्ञान परंपरा के वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति का मूल आधार ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्यों की समृद्ध परंपरा है। उन्होंने भारतीय समाज में निहित गुण, कौशल और सेवा भावना को राष्ट्रनिर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बताया।

इस अवसर पर राज्य एनएसएस अधिकारी मनोज अग्निहोत्री, अतिरिक्त संचालक (उच्च शिक्षा) डॉ आर पी सिंह, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. भरत व्यास, कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, समाजसेवी विनीता जायसवाल, आरोग्य धाम के महाप्रबंधक डॉ. अनिल जायसवाल, दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव अपराजित शुक्ला, सहायक कुलसचिव नीलकमल कुमावत, कुलगुरु के निजी सहायक संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ अश्विनी अवस्थी, निखिल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version