Site icon Uttar Pradesh Jagran

एचडीएफसी बैंक वायरल कर्मचारी मामला:आस्था सिंह के बाद रितु त्रिपाठी ने दी सफाई

      एचडीएफसी बैंक की वायरल कर्मचारी आस्था सिंह के बाद अब रितु त्रिपाठी भी कैमरे के सामने आ गई है. आस्था सिंह के बाद रितु ने भी पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है. उन्होंने घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है.  सूत्रों के अनुसार रितु नेआस्था सिंह पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. रितु त्रिपाठी एचडीएफसी बैंक की पनकी शाखा में कैशियर के पद पर हैं.

       कानपुरः एचडीएफसी बैंक की वायरल कर्मचारी आस्था सिंह के बाद अब रितु त्रिपाठी भी कैमरे के सामने आ गई है. आस्था सिंह के बाद रितु ने भी पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है. उन्होंने घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है. रितु नेआस्था सिंह पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई और जात-धर्म की बात करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
आस्था सिंह ने कहा- मुझे गर्व है ठाकुर होने पर
महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने न्यूज18 इंडिया से बातचीत की और पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी. आस्था सिंह ने कहा कि ये किसी कस्टमर का मामला नहीं है. हमारे साथ कार्य कर रही एक महिला कर्मचारी उनके पति का मामला है. जिन्होने मेरे साथ गलत भाषा का प्रयोग किया. कोई मेरे से जाती पूछ रहा है तो मुझे मेरी जाती का प्रमाण देना उचित लगा.
‘जो मुझे उस वक्त सही लगा, मैंने किया’
इसके अलावा आस्थान ने कहा, ‘मैं ठाकुर हूं मुझे इसपर गर्व है. ये ज़बरदस्ती जातिवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है. सामने जिनसे विवाद हुआ वो ब्राह्मण हैं. हम ब्राह्मणों का सम्मान करते हैं. मैंने आपने आप को ठाकुर बताया. किसी और को नीचा नहीं दिखाया. मैंने यही कहा मैं ठाकुर हूं, और मुझे इस बात का गर्व है. मैं फिर से कहती हूँ मैं ठाकुर हूं. इसके अलावा आस्था ने कहा कि एचडीएफसी बैंक के employee होने से पहले मैं एक नारी हूं और मेरा भी एक आत्मसम्मान है. अगर मुझसे कोई अभद्र भाषा का प्रयोग करेगा और कहेगा मैं तुम्हारी गर्मी निकल दूंगा, मैं तुम्हारी हेकड़ी निकल दूंगा तो मुझे उस समय जो सही लगा मैंने एक्शन लिया
Exit mobile version