Site icon Uttar Pradesh Jagran

ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल की बैठक कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सतत और समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिएगए
    चित्रकूट, 14 फरवरी 2025। आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की रजत जयंती भवन में  65 वी प्रबंध मंडल की बैठक कुलगुरु प्रोफेसर भरत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रबंध मंडल के सदस्य ऑनलाइन एवं प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित हुए। बैठक में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सतत और समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तुत विभिन्न अकादमिक एवं प्रशासनिक विषयों पर विचार विमर्श हुआ।
       बैठक में विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं एवं शैक्षणिक नवाचारों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिससे ग्रामोदय मॉडल को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। प्रबंध मंडल  के सदस्यों ने इस दौरान ग्रामोदय विश्वविद्यालय को नैक बंगलौर से मिले ए प्लस प्लस के सर्वोच्च ग्रेड के लिए कुल गुरु प्रो भरत मिश्रा को बधाई दी है | सदस्य गणों ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के उद्देश्य के अनुसार समयबद्ध कार्यक्रम संचालित करने के सुझाव दिए| बैठक का प्रारम्भ सदस्य गणों के वैशिष्ट्य परिचय और सदस्यों के स्वागत  के साथ हुआ|  प्रबंध मंडल के नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत, अभिनंदन किया गया | बैठक के अंत में कुलगुरु ने सभी सदस्यों को उनके बहुमूल्य सुझावों और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।
        बैठक में कुलगुरु प्रोफेसर भरत मिश्रा, प्रबंध मंडल के सदस्य डॉ आर सी अग्रवाल (दिल्ली), डॉ वाई पी सिंह (ग्वालियर), अतुल जैन (दिल्ली), विनोद तिवारी (सतना), राकेश बाजपेयी (जबलपुर ),राजेंद्र सिंह (रीवा), श्रीमती साधना तिवारी (माधवगढ़ ,सतना), डॉ पूर्णिमा दांते (भोपाल), डॉ राजेंद्र सिंह नेगी (गनीवा), विवेक धोगडी (नागपुर, महाराष्ट्र), विजय यादव (सतना), धर्मेंद्र सिंह बिसेन (सतना), मुकुंद जी तिवारी (सतना) एवं प्र. कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी मौजूद रहे।
Exit mobile version