चित्रकूट 20 नवंबर 2025 महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के गुणवत्ता पूर्ण कार्यों का उल्लेख करते हुए मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयो के कुलाधिपति श्री मंगू भाई पटेल ने अपने उद्बोधन में संदर्भ लिया ।अवसर था 18 नवंबर 2025 को सतना जिले के ग्राम पंचायत बांका ( सरभंग मुनि आश्रम) में भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा के अनावरण का विशाल कार्यक्रम का।
महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे एवं भारत सरकार के जन जातीय कार्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके विशिष्ट अतिथि। यह आयोजन दीनदयाल शोध संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय जन सहयोग से संपन्न हुआ है। महामहिम राज्यपाल ने अपने वउद्बोधन के दौरान जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए ग्रामोदय विश्वविद्यालय का जिक्र किया।
महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा अपने उद्बोधन में ग्रामोदय विश्वविद्यालय का संदर्भ लेने से कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा सहित ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार प्रफुल्लित और संकल्पित है कि उनकी अपेक्षाओं के अनुरुप निरंतर प्रयत्नशील रहेगा।

