Site icon Uttar Pradesh Jagran

ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट से 2016-17 में पासआउट कल के छात्र बन रहे आज के अधिकारी

सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट का एक और चमकता सितारा बना समीक्षा अधिकारी
 
    चित्रकूट/ दीनदयाल शोध संस्थान के शैक्षणिक प्रकल्प सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट से 2016-17 में पासआउट हुए एक होनहार छात्र शुभम शुक्ला ने यूपीपीएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी बन सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय का नाम कर परचम बुलन्दियों में लहरा दिया। 
 
गौरतलब है कि शुभम शुक्ला मूलतः चित्रकूट जिले के मऊ तहसील से सम्बन्ध रखते है। इस खुशी के मौके में सुरेंद्रपाल के समस्त विद्यालय परिवार सहित शुभम शुक्ला के सहपाठी सुशील पटेल (फाउंडर द चित्रकूट पेज), शिवम गुप्ता, सोहनलाल धतुरहा , श्रीधर पटेल (पत्रकार), कौशलेंद्र सिंह तोमर, एडवोकेट निर्मल यादव, धनराज सिंह, अंकिता सिंह, चंद्रभान पटेल ITBP, मृदुल तिवारी, रिचा मिश्रा, आदित्य मिश्र, अभयदीप, रोहित पांडेय सहित समस्त मित्र मंडली ने खुशी जाहिर कर शुभकामनाएँ दी है।
Exit mobile version