मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित कैबिनेट विस्तार सिर्फ मंत्री बढ़ाने की कवायद नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव से पहले सियासी समीकरण मजबूत करने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है. अब नजर इस बात पर है कि अंतिम सूची में किन नामों पर मुहर लगती है
लखनऊ : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपने शासित राज्यों में कैबिनेट का नया खाका तैयार करने में लगी है. शुक्रवार को उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब नई चर्चा यूपी सरकार के कैबिनेट विस्तार की है. लिहाजा, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसके लिए भाजपा और आरएसएस के बीच बैठकों का दौर जारी है. सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते की शुरुआत में विस्तार संभव है, जिसमें क्षेत्रीय, जातीय और संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश होगी.
यूपी की नई कैबिनेट के संभावित मंत्री और उनकी प्रोफाइल
चौधरी भूपेंद्र सिंह (Chaudhary Bhupendra Singh)
चौधरी भूपेंद्र सिंह पश्चिमी यूपी के कद्दावर जाट नेता माने जाते हैं और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. संगठन में मजबूत पकड़ और जमीनी नेटवर्क उनकी सबसे बड़ी ताकत है. पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती देने में उनकी अहम भूमिका रही है. जाट समुदाय में प्रभाव के चलते उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर भाजपा 2027 के चुनावों से पहले सामाजिक समीकरण साधना चाहती है. अगर उन्हें कैबिनेट में जगह मिलती है तो यह पश्चिमी यूपी में पार्टी के लिए बड़ा सियासी संदेश होगा.

अशोक कटारिया (Ashok Kataria)
अशोक कटारिया भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन में लंबे समय से सक्रिय चेहरा हैं. वे पहले भी सरकार और संगठन दोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. पश्चिमी यूपी में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और पार्टी के कोर वोटबैंक के बीच उनकी स्वीकार्यता है. कटारिया को मंत्री बनाकर भाजपा अनुभव और संगठनात्मक मजबूती का संतुलन साध सकती है. उनका नाम आने से साफ संकेत मिलता है कि पार्टी अनुभवी नेताओं को भी साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम कर रही है.

पूजा पाल (Pooja Pal)
पूजा पाल का इस लिस्ट में काफी अहम है. वह प्रयागराज की राजनीति में एक ऐसा नाम हैं, जिनकी पहचान निजी त्रासदी, संघर्ष और बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच मजबूत होकर उभरी है. उनके पति राजू पाल 2005 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे, जिनकी दिनदहाड़े हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. इस हत्याकांड में माफिया, राजनीतिज्ञ अतीक अहमद और उसका नेटवर्क शामिल था. इसके बाद यह मामला लॉ एंड ऑर्डर और राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया. पति की हत्या के बाद पूजा पाल ने हार नहीं मानी और सक्रिय राजनीति में कदम रखा. उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की और अपनी अलग पहचान बनाई. बाद में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं, लेकिन समय के साथ मतभेद बढ़े और आखिर पार्टी से उनका निष्कासन हो गया.

इसके बाद उनके राजनीतिक रुख में बड़ा बदलाव देखने को मिला. उन्होंने यूपी विधानसभा में खुले तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था, खासकर माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तारीफ की. यह वही मुद्दा था, जो उनके निजी जीवन से गहराई से जुड़ा रहा. इसी क्रम में उन्होंने भाजपा का दामन थामा और नई सियासी पारी शुरू की. दलित और पिछड़े वर्ग में पकड़, प्रयागराज क्षेत्र में प्रभाव और संघर्षशील महिला नेता की छवि उन्हें भाजपा के लिए एक अहम चेहरा बनाती है. उनका राजनीतिक सफर न सिर्फ व्यक्तिगत दुख से उभरने की कहानी है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे बदलते राजनीतिक हालात में नेता अपने समीकरण और रणनीति तय करते हैं.
बलदेव औलख (प्रमोशन की चर्चा) (Baldev Aulakh)
बलदेव सिंह औलख फिलहाल राज्य मंत्री के रूप में सरकार में शामिल हैं और उन्हें प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. तराई और सिख समुदाय में उनका प्रभाव माना जाता है. संगठन और सरकार दोनों में संतुलित भूमिका निभाने के कारण उन्हें प्रमोशन मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह संदेश जाएगा कि सरकार प्रदर्शन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व दोनों को महत्व दे रही है.

गोविंद नारायण शुक्ला (Govind Narayan Shukla)
गोविंद नारायण शुक्ला वर्तमान में एमएलसी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं. संगठन में उनकी सक्रियता और रणनीतिक भूमिका को देखते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है. ब्राह्मण चेहरे के तौर पर उनका नाम महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उन्हें शामिल कर भाजपा ब्राह्मण वोटबैंक को साधने के साथ-साथ संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल का संदेश दे सकती है.

अगर यूपी मंत्रिमंडल में इन सभी नामों को शामिल किया जाता है तो यह संभावित विस्तार पश्चिमी यूपी, प्रयागराज और तराई क्षेत्रों को साधने की कोशिश के साथ ही जाट, ब्राह्मण, दलित और सिख समुदाय का संतुलन.. संगठन के नेताओं को सरकार में जगह देकर समन्वय मजबूत करना और 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर रणनीतिक विस्तार का संकेत देता है.