जौनपुर- जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा तहसील सदर में बने लेखपाल संघ भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गरिमा पूर्ण ढंग से कार्य करने और बैठने के लिए एक स्थान की आवश्यकता होती है जनपद में लेखपाल संघ भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है उसका आज लोकार्पण किया गया जहां पर लेखपाल बैठकर जनता की सुनवाई करेंगे और सरकार की मंशा के अनुरूप त्वरित रूप से उनकी समस्याओं को निस्तारित करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूर्ति यादव, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने किया तहसील सदर में बने लेखपाल संघ भवन का उद्घाटन

