जौनपुर दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, SRSहॉस्पिटल का किया उद्घाटन,ट्रांजिस्ट हॉस्टल व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Arun Singh
SRSहॉस्पिटल का उद्घाटन करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठ शुक्रवार को जौनपुर दौरे पर आए हैं। पुलिस लाइन में उतरने के बाद जौनपुर में नईगंज स्थित SRSहॉस्पिटल एवं ट्रामा सेण्टर का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फीता काट कर किया उद्घाटन।
ज्ञात हो की SRS हॉस्पिटल के अधिष्ठाता डॉ अभय सिंह बहुत ही योग्य चिकित्सक,जानेमाने हड्डी रोग एवं नस रोग विशेज्ञ है !इनके द्वारा हजारों की सख्या में घुटना रिप्लेसमेंट इत्यादि जटिल ऑपरेशन किये गए है !
अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित हॉस्पिटल का लोगों को मिलेगा भरपूर लाभ
डॉ. अभय प्रताप सिंह एवं डॉ. सुष्मिता सिंह ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का किया स्वागत
जौनपुर। नईगंज पेट्रोल पंप के समीप व तेज डाग्यनोस्टिक सेंटर के सामने स्थित एसआरएस हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने फीता काटकर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित एसआरएस हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर खुलने से जनपदवासियों को अच्छा इलाज भरपूर मिलेगा। यहां पर आने वाले मरीजों को अच्छी जांच और अच्छे इलाज सुगमता से मिल जाता है।
इससे पूर्व हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं आर्थोपेडिक सर्जन एवं रेडियोलॉजिस्ट गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. सुष्मिता सिंह ने बड़ा माला पहनाकर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके अलावा पति-पत्नी ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट किया। डॉ. अभय प्रताप सिंह ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, शिवम सिंह को सम्मानित किया। मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. सुष्मिता सिंह ने संयुक्त रूप से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट किया। सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने अस्पताल की साज सज्जा और व्यवस्था की सराहना की।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल के दो ब्लॉक के चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किए। जहां टाइल्स और उसके बीच में गैप देख कर नाराजगी जाहिर किए। टाइल्स के कंपनी की जानकारी हासिल करने के बाद बोले पैसे बचाने के चक्कर में कम कीमत की टाइल्स लगाई गई है। यही हाल रहा तो आगे चलकर इसमें काला पड़ जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली के काम को देखा।
साथ ही आईएसआई मार्का का ही सामान उपयोग में लिया गया है की नहीं, के बाबत जानकारी हासिल की। साथ ही संबंधित एक्सपर्ट से इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इसके पहले लखनऊ से साथ आए भाजपा बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने हेलीकॉप्टर में ही उन्हें पीली नदी पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की!
रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया
उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया
जौनपुर। शुक्रवार को विभिन कार्यक्रमों में सहभागिता करने जौनपुर पहुँचे सूबे के उप मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश रेडक्रास के चेयरमैन ब्रजेश पाठक का रेडक्रास सोसायटी के जौनपुर इकाई के सचिव डा.मनोज वत्स के द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया ।
उपमुख्यमंत्री द्वारा रेडक्रास जौनपुर इकाई द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई तथा निरन्तर और बेहतर मानवीय कार्यो के प्रति प्रेरित किया गया ।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों की सेवा करना मानवता की सेवा से बढ़कर है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वारा रेडक्रास की तरफ़ से बड़ी संख्या में क्षय रोगियों को पोषण पोटली किट का वितरण भी किया । कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह ‘ प्रिंशू’ , जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, सीडीओ ध्रुव खड़िया, एसपी डा. कौस्तुभ, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, धनंजय सिंह,रवि सिंह ,डॉ विशाल यादव,डॉ सुबाष राय,प्रकान्त दूबे ,विद्याधर राय विद्यार्थी,रोहित श्रीवास्तव,नितिन सिंह,राजकुमार बिंद,सुशील अग्रहरि,नितिन चौरसिया और रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे ।
उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले,कांग्रेस में जन्म से तय होता है अध्यक्ष: बृजेश पाठक
भारतीय जनता पार्टी का जिले के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे कार्यकर्ता बैठक किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि क्रांग्रेस मे जन्म से पहले ही उसका अध्यक्ष कौन होगा यह पहले से तय हो जाता है अगर राहुल गांधी विवाह किये होते तो उनका ही लड़का बाद मे जाकर अध्यक्ष होगा नही तो प्रियंका के बच्चे आगे चलकर कांग्रेस के अध्यक्ष बनेगे। एक कोई पत्रकार किसी विषय पर मल्लिकार्जुन खड़गे से किसी विषय पर पूछा तो उन्होंने कहा कि हाई कमान से पूछकर बतायेगे इसका मतलब अभी भी कांग्रेस को कोई और चला रहा है, अध्यक्ष की कुर्सी पर भले ही वो बैठे है, अब आप लोग खुद ही जानकार है कि कांग्रेस को कौन चला रहा है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान अंतर्विरोधों से भरा हुआ है। उन्हें कांग्रेस के काले इतिहास का अध्ययन करना चाहिए यही कांग्रेस है जिसने देश पर आपातकाल थोपकर पूरे भारत को कैदखाने में बदल दिया था। यही नहीं, कांग्रेस ने अलग-अलग समय पर जनता द्वारा चुनी गई 90 राज्य सरकारों को बर्खास्त कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया।
उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय है, जिसे देश कभी भूल नहीं सकता। सपा को आत्मावलोकन की आवश्यकता है। प्रदेश की सत्ता में जब-जब सपा रही, गुंडे और माफिया सत्ता के आशीर्वाद से पनपे हैं और बच्चियां गोधूली बेला मे ही घर पर वापस आ जाती थी नही तो कुछ अनहोनी घटने की संभावना रहती थी।उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी डिप्टी सीएम ने निशाना साधा। कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। सत्ता को केवल परिवार तक सीमित करना उनका मकसद रहा है। राज्य सभा सभा सांसद सीमा द्विवेदी खेल और युवा मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक रमेश मिश्र, रमेश बृजेश सिंह प्रिंसू, सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानिया संतोष सिंह , अमित श्रीवास्तव , नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य अजय सिंह सुनील यादव वृजेश यादव जिला मंत्री राजू दादा आमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश कुमार पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्ता की भूख व कुर्सी की तड़प के चलते चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतती है तो वो ईवीएम व निर्वाचन आयोग की तारीफ करते हैं। लेकिन, जब वह संभावित हार को देखते हैं तो अर्नगल आरोप लगा रहे हैं। अगर कुछ कहना है तो लिखित रूप में निर्वाचन आयोग में कुछ दाखिल क्यों नहीं करते, उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है। वह केवल मीडिया के माध्यम से जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।