Site icon Uttar Pradesh Jagran

डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये गए

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय जौनपुर में जेल में बंद कैदियों के प्रति समर्पण और कल्याणकारी भाव से किए गए  प्रयास को दृष्टिगत रखते हुए जेल अधीक्षक डॉक्टर विनय कुमार पांडेय और जेलर अजय कुमार  के द्वारा डॉ दिलीप कुमार सिंह  डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव प्रशांत कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी जेलर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया सुभाष चन्द्र पाण्डेय नंद किशोर गौतम सुषमा शुक्ला अनिल कुमार सिंह अनुराग चौधरी प्रकाश तिवारी नित्यानंद पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे । ज्ञातव्य  हो कि डॉ दिलीप कुमार सिंह द्वारा कैदी यो के भजन जलपान रहन-सहन और उनकी मुक्ति हेतु अथक प्रयास किया गया और 1 वर्ष में बहुत से जेल में बंद कैदियों को मुक्त कराया गया

Exit mobile version