Site icon Uttar Pradesh Jagran

संगठन को समर्पित आवाज राजबली यादव का निधन पर शोक सभा

  जौनपुर 19 अगस्त – सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जनपद बरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व जिला मन्त्री एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद उपाध्यक्ष राजबली यादव का अस्वस्थता के कारण अस्सी वर्ष की आयु मे निधन हो गया । जिसके उपलक्ष्य मे कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष सभाध्यक्ष सी बी सिंह ने अपने सम्बोधन मे कर्मचारी एवं पेंशनर्स हितो के लिए स्व0 राजबली यादव के संघर्ष को स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हो पर चलने का आह्वान करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।
      इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डाक्टर प्रदीप कुमार सिह ने अपने सम्बोधन मे संगठन कार्य के लिए स्व0 यादव को अपना राजनीतिक गुरू बताते हुए उनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प व्यक्त कर श्रध्दांजलि अर्पित किए। शोकसभा को मुख्य रूप ओकांर नाथ मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी,इ0जे0डी0 सिंह, अमर बहादुर यादव, अखिलेश कुमार यादव, तेगबहादुर यादव, मिठाई लाल, अशोक कुमार, हरेंद्र सिंह, अवधेश कुमार सिह के पी सोनकर, ओमप्रकाश सिंह, दसरथ राम, मुकुन्दलाल उपाध्याय,तेपेन्द्र सिह आदि ने सम्बोधित करते हुए स्व0 राजबली जी के संघर्ष का स्मरण करते हुए श्रध्दासुमन अर्पित किया।शोक सभा का संचालन संगठन के जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
Exit mobile version