मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
सामूहिक विवाह योजना के तहत बिना किसी भेदभाव के संपन्न कराया जा रहा है विवाह- मा0 राज्यमंत्री श्री असीम अरुण
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने भी जौनपुर के बदलापुर महोत्सव में किया प्रतिभाग तथा लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश श्री शिव प्रताप शुक्ला जी तथा विशिष्ट अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण श्री असीम अरुण रहे। आगमन पर अतिथिगणों का स्वागत एवं अभिनंदन पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
बदलापुर महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, मा. विधायक बदलापुर श्री रमेश मिश्रा, विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र सहित अन्य गणमान्य की उपस्थिति में किया गया।
महोत्सव में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें कुल 05 मुस्लिम जोड़ों के निकाह सहित समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 744 जोड़ो का रजिस्ट्रेशन कराया गया है जिसमें से अभी तक 686 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ है। जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। सभी नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण-पत्र वितरित करने के साथ ही उपहार स्वरूप बिछिया, पायल, साड़ी, गृहस्थी के सामान तथा पौधा प्रदान किए गए। सामूहिक विवाह संपन्न कराने वाले सभी पंडित और मौलवी को अंगवस्त्रम व दक्षिणा देकर सम्मानित भी किया गया।
महामहिम राज्यपाल महोदय ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है, जहाँ एक ओर पंडित विवाह संपन्न करा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मौलवी निकाह की रस्म अदा कर रहे हैं। उन्होने इतने बडे़ आयोजन के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी, विधायक बदलापुर के साथ ही जिला प्रशासन की सराहना की।
मा० राज्यमंत्री जी ने कहा नवविवाहित जोड़ों के नये दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के पहल से आज इस महोत्सव में बिना किसी भेदभाव के गरीब, वंचित परिवार के बेटियों के विवाह सम्पन्न कराये जा रहे है। यह सबका साथ सबका विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है।
मा0 राज्यमंत्री ने महोत्सव में सभी मंडपों में जाकर जोड़ों को व्यक्तिगत रूप से भी आशीर्वाद दिया।
महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहाँ योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक बदलापुर और एमएलसी श्री बृजेश सिह प्रिन्सू जी के द्वारा 20 ट्राइसाइकिल, 02 व्हील चेयर, 04 हियरिंग एड, 02 र्स्माट कैन, 05 एमआर किट, 02 वैशाखी का वितरण दिव्यांगजन में किया गया।
सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने कहा कि बदलापुर महोत्सव जैसी पहले सांस्कृतिक गौरव और विकास की भावना को एक साथ जोड़ती हैं। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मकता, एकता और उत्साह का संचार करते हैं।

