राम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में अब नॉनवेज की डिलीवरी नहीं होगी। प्रशासन ने इस पर पूरी तरह रोक लगी दी है। होटल संचालकों, दुकानदारों, गेस्ट हाउस, होम-स्टे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को आदेश से अवगत करा दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर…
सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में नॉनवेज की बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध है, लेकिन कुछ होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे इसका पालन नहीं कर रहे थे। शिकायतें मिली थी कि पर्यटकों को ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज भोजन मंगाकर परोसा जा रहा है।
इसी को देखते हुए प्रशासन ने अब राम मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी पर भी रोक लगा दी है। सभी संबंधित प्रतिष्ठानों और ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों को इस आदेश की जानकारी दे दी गई है। प्रशासन इस आदेश का सख्ती से पालन कराएगा, नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

