Site icon Uttar Pradesh Jagran

राजनीति के साथ जनता का सेवक बनकर करें काम: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

   हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेताओं को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए और युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने राजनीति में नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता पर जोर दिया।

       जौनपुर। हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को राजनीति के साथ-साथ जनता का सेवक बनकर काम करना चाहिए। समाज सेवा करने से ही आप जनता की पलकों पर बैठ सकते हैं।

कहा क‍ि विधायक रमेश चंद्र मिश्र ऐसा ही कार्य कर रहे हैं। बदलापुर महोत्सव के आगाज के मौके पर वह सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में शनिवार को लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि यहां सामाजिक समरसता देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ हिंदुओं को विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच परिणय सूत्र में बांधा वहीं मौलवी ने मुस्लिम समाज को भी एक-दूजे कराया।

विधायक रमेश चंद्र मिश्र की अगुवाई में 744 वर-वधू वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे। विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया। सामूहिक विवाह में दो जोड़े मुस्लिम वर-वधू भी निकाह के माध्यम से एक दूजे के हुए।

Exit mobile version