Site icon Uttar Pradesh Jagran

28 फरवरी 2026 को राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर, जौनपुर में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 60 से अधिक कंपनियां करेंगी शिरकत

जौनपुर
28 फरवरी 2026 को राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर, जौनपुर में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 60 से अधिक कंपनियां करेंगी शिरकत
            शासन की मंशा के क्रम में एवं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशानुसार जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 28 फरवरी 2026 को राजकीय आई०टी०आई० सिद्दीकपुर परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश की 60 बहुप्रतिष्ठित कम्पनियों 1000 से अधिक पदों पर 12 हजार से 35 हजार तक प्रतिमाह वेतन के अवसर के साथ प्रतिभाग कर रही है।
योग्यताधारी अभ्यर्थियों को मेले में प्रतिभाग करने के लिए आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के रूप में कक्षा 10वीं, 12वीं उर्तीण तथा स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा आई०टी० आई०, फार्मेसी या अन्य उच्चतर डिग्री धारक अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियों में साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाना है, अतः अभ्यर्थी उक्त पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर मेले में प्रतिभाग करें अभ्यर्थी अपने साथ शौक्षिक अभिलेखों की मूल प्रति और छायाप्रति अवश्य लेकर पहुंचें।
Exit mobile version