सकल हिंदू समाज द्वारा भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन उमरपुर बस्ती स्थित कृषि भवन, लोहिया पार्क में 25 दिसंबर 2025 को तुलसी दिवस के पावन अवसर पर सकल हिंदू समाज द्वारा एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन राष्ट्रीय, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर हिंदू समाज को जागृत करने तथा एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमपूज्य वैदेही वल्लभ जी (अयोध्या) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उन्होंने अपने उद्बोधन में राम मंदिर के निर्माण को हिंदू समाज के आत्मसम्मान, आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर केवल एक धार्मिक संरचना नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है, जिसने सदियों के संघर्ष के बाद हिंदुओं को गौरव की अनुभूति कराई है।
उन्होंने हिंदू समाज से राष्ट्रहित में संगठित रहकर सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया और शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन,पर्यावरण,नागरिक
कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि हिंदू समाज सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगीत और जयघोष के साथ हुआ,मंच का संचालन डा राजीव जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री आदित्य जी,जिला प्रचारक श्री अमरजीत जी, नगर प्रचारक श्री मंगलेश्वरम जी इत्यादि बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों सज्जन एवं मातृ शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में हिंदू सम्मेलन के संयोजक अरुण सिंह जी जो कि धर्म संस्कृति संगम के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी है,ने सभी हिन्दू बंधुओं ,भगिनियों को इस कड़ाके की ठंड में भी उपस्थित होकर सम्मेलन को सार्थक बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। तुलसी पूजन दिवस होने के कारण तुलसी जी की भी पूजा हुआ ! बड़ी संख्या में आये आगंतुक तुलसी के पौधे अपने साथ भी ले गए सम्मलेन में हवन पूजन की व्यवस्था की गई थी जिसमे सभी वर्गों के आगंतुकों ने बढ़-चढ़ कर हिंसा लिया! कार्यक्रम के अंत में सबने मिलकर माँ भारती की आरती उतारी!समापन सहभोज के साथ संपन्न हुआ !सम्मेलन का समापन राष्ट्रगीत और जयघोष के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों सज्जन एवं मातृ शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

