Site icon Uttar Pradesh Jagran

थाना बक्शा पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ₹41 लाख की लूट का सफल अनावरण, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद जौनपुर (थाना बक्शा)
▪️कब्जे से ₹35 लाख नकद एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद
 
         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बक्शा पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हाईवे पर हुई ₹41 लाख की लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूट के ₹35 लाख नकद एवं घटना में प्रयुक्त वैगनार कार बरामद की गई।
 
       आज दिनांक 20.09.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे थानाध्यक्ष बक्शा प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बक्शा पुलिस, सर्विलांस एवं स्वाट टीम द्वारा श्री नारायण सिंह इंटर कॉलेज, सरायहरखू के सामने बस स्टैंड के पास एक सफेद रंग की वैगनआर कार संख्या *UP70 HL 5218* से मुख्य अभियुक्त अभिनव सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया गया है। कार की तलाशी के दौरान चालक सीट के पीछे रखा एक बैग बरामद हुआ।
       बैग से ₹500 के नोटों की 68 गड्डियां (कुल ₹34 लाख) तथा ₹200 के नोटों की 05 गड्डियां (कुल ₹01 लाख) अर्थात कुल *₹35,00,000 नकद* बरामद हुए। इसके अतिरिक्त बैग से पीड़ित के दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति भी बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा वाहन के वैध अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया।
 

      पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पीड़ित जयपाल शर्मा के परिचित वाराणसी जेल में निरुद्ध थे। उनकी जमानत बॉन्ड के नाम पर रुपये की मांग की गई थी। पीड़ित द्वारा अपने परिचित के यहां से ₹41 लाख नकद लेकर आने की जानकारी होने पर अभियुक्त अभिनव सिंह एवं उसके साथी उपदेश पाठक के मन में लालच आ गया। दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 05.09.2026 की रात पीड़ित को कार में बैठाया तथा बक्शा-बदलापुर मार्ग से वापस आते समय टोल प्लाजा के पास डरा-धमकाकर एवं धक्का देकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया था।

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, श्री गोल्डी गुप्ता का बयान।
     उक्त घटना के संबंध में थाना बक्शा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0–477/2026, धारा 309(6) बीएनएस* में बरामदगी एवं साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। फरार सह-अभियुक्त *उपदेश पाठक निवासी जनपद सुलतानपुर* की गिरफ्तारी एवं शेष धनराशि की बरामदगी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—
1.अभिनव सिंह उर्फ चंदन पुत्र गिरजाशंकर सिंह, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी जमउपट्टी, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण—
1.लूट के ₹35,00,000 नकद।
2.घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वैगनार कार संख्या UP70 HL 5218
3.काले रंग का ‘PRIORITY’ लिखा पिट्ठू बैग।
4.पीड़ित के दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—*
1.मु0अ0सं0–477/2026, धारा 309(6)/317(2) बीएनएस, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*
1.श्री प्रशांत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष/विवेचक, थाना बक्शा।
2.उ0नि0 यजुवेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, जौनपुर।
3.उ0नि0 अनिल कुमार, स्वाट टीम, जौनपुर।
4.उ0नि0 मुन्नीलाल कनौजिया, थाना बक्शा।
5.हे0का0 कमलेश कुमार यादव, स्वाट टीम, जौनपुर।
6.हे0का0 अमित कुमार राय, स्वाट टीम, जौनपुर।
7.का0 हिमांशु सिंह, थाना बक्शा।
8.का0 अम्बिकेश दीक्षित, थाना बक्शा।
9.का0 अजय कुमार, स्वाट टीम, जौनपुर।
10.का0 आनन्द सिंह, स्वाट टीम, जौनपुर।
11.का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, स्वाट टीम, जौनपुर।
12.का0 अंकित सिंह, स्वाट टीम, जौनपुर।
13.का0 अमित कुमार यादव, स्वाट टीम, जौनपुर।
Exit mobile version